बलिया। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं जिन्होंने डीवीटी करने के लिए पीओएस मशीन का प्रशिक्षण कृषि भवन में प्राप्त किया है। उन्हें पीओएस मशीन का वितरण प्रतिनिधि टाटा केमिकल्स लिमिटेड द्वारा 15 एवं 16 दिसंबर को कृषि भवन के सभागार में किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को विकास खंड रसड़ा, नगर, सीयर, नवानगर, पंदह, चिलकहर, सोहांव, मनियर एवं गड़वार के उर्वरक विक्रेताओं को दिया जाएगा तथा 16 दिसंबर को विकास खंड हनुमानगंज, बेरुआरबारी, बांसडीह, दुबहड़, रेवती, बेलहरी, बैरिया एवं मुरली छपरा के उर्वरक विक्रेताओं को दिया जाएगा।