फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वांगीण विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि सरकार ने सोनाडीह-हाहानाला मार्ग पर पुलिस चौकी निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि सोनाडीह में घाघरा नदी के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। जिला पंचायत के डाक बंगला में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक कनौजिया ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि शहीद रामप्रवेश यादव की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड के रिहायशी क्षेत्र से मॉडल शॉप को स्थानांतरित करने के लिए आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भी मंडलायुक्त को शॉप को स्थानांतरित करने की संस्तुति दे दिया है। इस सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास की अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित है ।योजना को अमलीजामा पहनाने से विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें