विशुनपुरा। नगरा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में लोक शिक्षा प्रेरक कल्याण समिति की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें लंबित मानदेय भुगतान, मानदेय वृद्धि, नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त करने तथा समायोजन के लिए आवाज बुलंद की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि 15000 रुपये से कम नहीं के लिए अब आर पार की लड़ाई लड़नी होगी । कहा कि सरकार एक अकुशल मजदूर को मनरेगा के तहत 173 रूपये प्रतिदिन मजदूरी देती है जबकि हम पढ़ें लिखे लोगों से सरकार बीएलओ, बाल गणना, जनगणना, रैपिड सर्वे आदि महत्वपूर्ण कार्य करवाती है, जबकि 66 रूपये प्रतिदिन की मजदूरी देती है वह भी 40 माह से बकाया है। यह न्यायोचित नहीं है। बैठक में जिला महासचिव खुशहाल राम, ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सकपाल, शिवजी यादव, पवन चौहान, रीता देवी, आशा देवी, गणेश, हरेराम वर्मा आदि प्रेरक शामिल रहे।