फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी को बनेगा ड्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। क्षेत्र की समस्याआें से रूब-रू होने के लिये क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने गड़हा क्षेत्र का दौरा किया। गंगा के कटान को देखने के लिये सबसे पहले डाकबंगला पर पहुंचे, जहां की स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद कोटवा के नागा घाट पर भी कटान का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने कोरंटाडीह पम्प कैनाल के बदहाली की शिकायत की। जिसके बाद अधिकारियों संग मंत्री ने कैनाल का जायजा लिया और सम्बंधित जेई को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सुधार करने की बात कही। किसानों द्वारा बताया गया कि बरसात व बाढ़ के दिनों में जलजमाव की वजह से हजारों एकड़ खेत बोआई से वंचित रह जाते है। जिसके निकास के लिये मंत्री ने ड्रेन बनाने की बात अधिकारियों से कही। इस दौरान शम्भू नाथ यादव सचिव सिंचाई विभाग प्रदेश सरकार, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी विशेष सचिव सिंचाई विभाग, के बालाजी एमडी भूमि सुधार, एसडीएम सदर, तहसीलदार, एसओ नरहीं समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें