फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानदारों ने भीख मांग जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के पटरी एवं ठेला दूकानदारों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के तहत दूकानदारों ने अपने भुखमरी का एहसास जिला प्रशासन को कराया। आंदोलन के कई दिन बीतने के बाद प्रशासन की ओर से हस्तक्षेप नहीं किए जाने पर विरोध स्वरूप भीख मांग कर प्रदर्शन किया। पटरी दूकानदारों ने कहा कि जिला प्रशासन उनकी जीविका को लेकर संजीदा नहीं है। जिसकी वजह से हम 13 जून से आंदोलन कर रहे है। लेकिन अब तक जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया। ऐसे में हम लोगों को 16 जून से बेमियादी अनशन शुरू करना पड़ा। इस मौके पर विकास पांडेय लाला, रहमत अली, बिट्टू पटेल, अंबरीश ओझा, राजकुमार गुप्ता, फैयाज अहमद, मनोज कुुमार वर्मा, सरफराज राइन आदि मौजूद रहे। उधर नपा के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने पटरी दूकानदारों के आंदोलन के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के आंदोलन में उनके साथ है। बताया कि 2003-10 में पटरी दूकानदारों की व्यवस्था कराई गई थी। जिसके कागजात नगरपालिका में आज भी है। ऐसे में जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन को पटरी एवं ठेला व्यापारियों के धरने को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें