फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से किया जाए शत प्रतिशत पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। ब्लाक प्रांगण में मनरेगा उपायुक्त हरीशचंद्र प्रजापति ने सचिवों और मनरेगा कर्मियों का साथ बैठक सोमवार को की। अधूरे कार्यों को पूरा नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की, कहा कि जल्द अधूरे कार्य पूरे हों। मौजूदा समय में मनरेगा से होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम को लक्ष्य के मुताबिक शत प्रतिशत पूरा करने का आदेश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को द्वितीय किस्त जल्द जारी की जाए। बीडीओ रामआशीष ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत ब्लाक को 300 नए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अधिसीझुवा ग्राम पंचायत को आठ, बैजनाथपुर में एक, बलिहार में पांच, चाईछपरा व भीखाछपरा में एक-एक, चकिया में 28, चांदपुर में तीन, दुर्जनपुर में 18, गंगापुर में 24, गोन्हियाछपरा में एक, गोपालपुर में नौ, गोबिंदपुर में चार, जगदेवा में तीन, करमानपुर में एक, केहरपुर में 13, मधुबनी में 17, मानगढ़ में एक, नौरंगा में 82, शिवाल में पांच, श्रीकांतपुर में पांच, श्रीनगर में 24, टेंगरही में चार, उपाध्यापुर में 12,बिसुनपुरा में 24 और कोटवां में छह प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित है। जल्द ही पात्र लाभार्थियों के खाते में धन भुगतान किया जाएगा। बैठक में एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें