फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10 साल के गरवित का कमाल, राज्य स्तरीय अंडर-14 टीम में चयन

विज्ञापन
एनसीएल राज्य स्तरीय अंडर- 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित नगरा कस्बा निवासी गरवित प्रजापति।
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा की मिट्टी में क्रिकेट की नई प्रतिभा ने कम उम्र में ही अपनी पहचान बना ली है। नगरा निवासी 10 वर्षीय गरवित राज प्रजापति का चयन एनसीएल राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। महज 10 वर्ष नौ माह की उम्र में राज्य स्तर की टीम में जगह बनाकर गरवित ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अब वह नोएडा में होने वाले एनसीएल के राज्य स्तरीय मुकाबलों में अपने खेल का दम दिखाएंगे। गरवित नगरा निवासी राजू प्रजापति के पुत्र हैं और वर्तमान में इंडियन क्रिकेट एकेडमी नगरा में कोच अब्दुल्ला साहब के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी है। वह बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज हैं, जो इस उम्र में बेहद दुर्लभ कौशल माना जाता है। इसके साथ ही वह दाएं हाथ से शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं। गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अब नोएडा में होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबलों को लेकर गरवित उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें