बांसडीह रोड। स्थानीय पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अभियुक्त विनय पाठक उर्फ डुलडुल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक निवासी ग्राम पठखौली शेर थाना बांसडीह रोड को तमंचा और कारतूस के साथ रुस्तमपुर काली मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके संबंध में थाने में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।