फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए 10 लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
मनियर बड़ागांव से प्रधान पद के लिए नामांकन करने पहुंची मनोरम गुप्ता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत असना व बड़ा गांव में प्रधान पद के लिए तीन फरवरी को होने वाले उपचुनाव के क्रम में शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। जिसमें असना गांव के पूर्व प्रधान संजीत कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की पत्नी रूबी सिंह व पूर्व प्रधान अनिल कुमार पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नामांकन किया। वहीं, बड़ागांव से कुल 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें मनोरमा गुप्ता ने दो सेटों में पर्चा दाखिला किया। इसके अलावा ललिता पत्नी सुरेश, निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव ,रामेश्वरी देवी पत्नी अमरदेव यादव, शिवकुमारी पत्नी लाल बहादुर, विद्यावती देवी पत्नी मोती, कलावती देवी पत्नी शिव कुमार, पुष्पा पत्नी मनोज ने पर्चा दाखिला किया। पर्चा दाखिला का आज अंतिम दिन था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं रसड़ा विकास खंड के चक चिरकिटहा गांव में वार्ड नंबर एक ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में नामांकन के दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें