फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाटों के लचिए 10 आवेदन, उद्योग बंधु की बैठक में होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिनी इंड्रस्ट्रियल इस्टेट जिगनी खास में प्लाटों के आवंटन के लिए जिला उद्योग बंधु की बैठक की इंतजार है। प्लाट आवंटन के लिए जिला उद्योग विभाग की ओर से आवेदन लिए गए हैं। अभी तक कुल 10 आवेदन आए हैं। उद्योग बंधु की बैठक में प्लाट आवंटन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट के रूप में जिगनी खास औद्योगिक परिक्षेत्र लगभग 30 वर्ष पहले अस्तित्व में आया था। इंडस्ट्रियल इस्टेट घोषित होने के बाद भी आज तक यहां मूलभूत सुविधाओं की बहाली नहीं हो सकी है। विभागीय उपेक्षा और परिक्षेत्र की देखरेख के अभाव में अधिकांश भूखंड पर ग्रामीणों ने कब्जा जमा रखा है। तीन दशक बाद भी यहां एक भी उद्यम स्थापित नहीं हो सका है। इससे युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
करीब तीन से चार एकड़ में फैले जिगनी खास मिनी औद्योगिक परिक्षेत्र में 128 वर्गमीटर के कुल 56 प्लॉट हैं। यहां रोड, नाली, बाउंड्रीवाल, मुख्य द्वार आदि का अभाव है। इस कारण, आज तक यहां कोई भी उद्यम स्थापित नहीं हो पाया है। एक बार विभागीय अधिकारियों ने 10-15 प्लाटों को एक ही उद्यमी को आवंटित कर दिया था। नतीजा यह हुआ कि वह वहां की भूमि पर खेती करने लगे थे। जब हो-हल्ला हुआ तो आनन-फानन में आवंटन रद्द किया गया। कुछ माह पहले उद्योग विभाग को इस औद्योगिक परिक्षेत्र की याद आई थी। विभाग ने यहां सुविधाओं की बहाली के लिए साढे़ तीन करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा था।
विज्ञापन

उद्योग निदेशालय कानपुर से बजट आवंटन की डिमांड की गई थी। इससे यहां आरसीसी रोड के साथ नाली, बाउंड्रीवाल के अलावा मुख्य द्वार बनाने की योजना थी। प्रशासनिक भवन के अलावा पार्क के निर्माण को भी शामिल किया गया था। पेयजल की व्यवस्था पर काम होना था। उद्योग निदेशालय ने प्रस्ताव को बैरंग वापस कर निर्देश दिया कि पहले प्लाटों को आवंटन कराया जाए। इसके बाद विकास के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं। इसके बाद विभाग की ओर से प्लाटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। उपायुक्त उद्योग श्रवण कुमार ने बताया कि कुल 10 आवेदन आए हैं। 25 अगस्त को प्रस्तावित उद्योग बंधु की बैठक में इन आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें