फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बोलेरो बेचने के नाम पर 1.02 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। फेसबुक पर बोलेरो बेचने का झांसा देकर एक महिला को साइबर ठगों ने 1.02 लाख का चूना लगा दिया। महिला को जब ठगे जाने का पता चला तो प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला को जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाने जाने को कहा।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के दल छपरा गांव निवासिनी अमृता देवी पत्नी रमेश यादव ने तहरीर में बताया कि गोरखपुर निकासी एक व्यक्ति ने मेरे पति को ऑनलाइन अपनी बोलेरो गाड़ी दिखाकर उसे बेचने की बात की। गाड़ी की कीमत 1.20 लाख तय हुई। पति ने अजय का खाता नंबर महिला देते हुए कहा कि खाते में पैसा ट्रांसफर कर दो। पांच बार में उक्त व्यक्ति के खाते में 1.02 लाख भेज दिए गए। पैसा विभिन्न खातों में भेजा गया। अमृता को पता ही नहीं था कि खाता संख्या अलग-अलग नामों से थे। अमृता ने बताया कि वह व्यक्ति अपने आप को आर्मी का बताया था। बोलेरो भेजने की बात बराबर करता रहा। कहा था कि आपकी गाड़ी अब आपके नजदीक पहुंच चुकी है। आप पैसा भेज दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें