मिहींपुरवा। चौधरी चरण सिंह गोपिया बैराज से निकली सरयू नहर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 40 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह ने बताया कि युवक प्रथम दृष्टया नेपाली प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि वह नेपाल क्षेत्र से बहकर नहर तक पहुंचा होगा। पहचान के लिए आसपास के थानों और संबंधित क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।