ग्रामीणों के अनुसार मुबारक ने साइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उसे पैर तले दबा दिया। इस दौरान राहगीरों ने हांका लगाकर हाथी को भगाया। रेंजर रामकुमार मुबारक को लेकर बिछिया स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए। तब तक परिजन भी पहुंच गए।
-
बिछिया बैरियर के आगे भवानीपुर मोड़ पर बंद कराया रास्ता
हाथी के हमले में युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए बिछिया बैरियर के आगे भवानीपुर मोड़ से कतर्नियाघाट तक रास्ता बंद कर दिया गया है। वन विभाग व गजमित्रों के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। अभी कतर्नियाघाट के आसपास काफी संख्या में हाथी मौजूद हैं।
बी शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट