फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले में युवक घायल

Fri, 29 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट स्थित तेढ़िया गांव निवासी दाता राम (25) बृहस्पतिवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित रिश्तेदार के घर सब्जी लेने गया था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। दाताराम के शोर मचाने पर आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े। आवाज सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल दाता राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें