मिहींपुरवा/मोतीपुर(बहराइच)। कतर्नियघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर निवासी हरिओम (19) शनिवार की रात परिजनों के साथ बैठे खाना खा रहे थे। इस दौरान कौड़ियाला नदी पार कर आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने हांका लगाया तो तेंदुआ हरिओम को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार द्वितीय ने तत्काल वन दरोगा ऋषि प्रताप सिंह, वनरक्षक योगेश और विजय सिंह को मौके पर भेजा। वन टीम ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।