फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। पुलिस कर्मियों ने तीनों घायलों को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया था। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेड़नापुर के केशवापुर निवासी अभय आर्या (28) और रसूलपुर सरैया निवासी रामकिशन (20) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अभय की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें