मंदिर के निकट गिरा युवक, मौत
बहराइच। डल्लापुरवा मुजेहना गांव निवासी एक श्रद्धालु रविवार को जलाभिषेक के लिए बाबा बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर गया था। जलाभिषेक के बाद वह वापस घर जाने लगा। अचानक गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर धोबिया में पांडवकालीन बाबा बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर स्थित है। यहां पर जिले के साथ पड़ोसी जनपदों के अलावा नेपाल के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। थाना क्षेत्र के डल्लापुरवा के मजरा मुजेहना गांव निवासी सुरेश रविवार सुबह साइकिल से जलाभिषेक के लिए मंदिर गया। इसके बाद वह लौटने लगा। मंदिर के निकट ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने चिकित्सकों के यहां पर पहुंचाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। (संवाद)