फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांप के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट। बेहड़ा गांव में शनिवार रात सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। गांव निवासी सतीश कुमार मिश्रा (50) खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो रहे थे। देर रात किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सांप काटने के कुछ ही देर बाद सतीश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें