फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघ के हमले में युवक की मौत

Sun, 23 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट से सटे मंझरा पूरब में जंगल की तरफ नरकुल काटने गए युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई है। ग्रामीणों को युवक का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल पर मिला। सूचना पर दो अलग-अलग रेंजों के वन विभाग की टीम पहुंची। लखीमपुर जिले के अमीर खां पुरवा गांव निवासी आकाश (20) पुत्र प्रकाश रविवार सुबह लगभग 8 बजे कुछ साथियों के साथ खैरटिया व मंझरा के बीच सड़क के किनारे नरकुल काटने गया था। तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। साथियों ने हांका लगाते हुए किसी प्रकार बाघ के चंगुल से उसका शव छीन लिया।
विज्ञापन

घटना बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज व लखीमपुर के बेलरायां रेंज सीमा की है। रेंजर कतर्नियाघाट राम कुमार ने बताया कि बेलरायां और कतर्नियाघाट की टीम ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों का कहना है कि 10 दिनों के भीतर मंझरा के आसपास कई घटनाएं हो चुकी हैं।

जाल में फंसा तेंदुआ
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय और उसके आसपास एक महीने से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ रविवार को सुरक्षा बलों के जाल में फंस गया। अब तक वह कई छात्रों को घायल करने के साथ ही कुत्तों को निवाला बना रहा था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

महानगर पुलिस सर्किल कीर्तिपुर के पुलिस उपाधीक्षक राजू लामा ने बताया कि 25 मार्च को तेंदुए ने पुलिस सहायक निरीक्षक पर हमला कर घायल कर दिया था। यूनिवर्सिटी सेंट्रल कैंपस के प्राचार्य ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि जाल में फंसा तेंदुआ काफी दिनों से आतंक का पर्याय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें