खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी पप्पू की शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे तबियत खराब हो गई। पत्नी राजकुमारी का आरोप है कि उसका पति पप्पू गांव में ही एक झोलाछाप के यहां बुखार की दवा लेने गए थे। तभी झोलाछाप ने इंजेक्शन व ग्लूकोज चढ़ाने लगे। आधे घंटे के बाद खून की दो उल्टी हुई और थोड़ी ही देर बाद मौत हो गई। खैरीघाट के थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे दो वर्ष के पुत्र रिषभ, पत्नी व मां को छोड़ गया है।