बहराइच। मसूबपुर निवासी सुभाष (35) मंगलवार रात पंखे का स्विच सही कर रहे थे। बिजली का बोर्ड खोलकर उसमें तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई राघवराज ने बताया कि पयागपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।