मटेरा। रिश्तेदारी में जा रहे देवरिया से युवक की मंगलवार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। देवरिया जिले के थाना सलेमपुर अंतर्गत गोपालपुरवा निवासी ओमप्रकाश यादव (50) मंगलवार को अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रामगांव हाईवे तिराहा के निकट बस से उतरने के बाद वह पैदल जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर उनकी पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसके घर सूचना दी। बुधवार को मृतक के भाई वीरेंद्र यादव बहराइच पहुंच गए। थाना प्रभारी रामगांव गुरुसेन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।