फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। दरगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास मैलानी से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मैलानी से चलकर ट्रेन शहर के रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। तभी दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज से 100 मीटर दूर पश्चिम की तरफ ट्रेन के नजदीक पहुंचते ही एक युवक पटरी पर कूद गया। हंगामा सुनकर इंजन ड्राइवर ने थोड़ी आगे ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें