फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डिब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, मची अफरातफरी

विज्ञापन
चिलवरिया में सांप के काटने के बाद मेडिकल कॉलेज में युुवक द्वारा लाया गया सांप।
विज्ञापन
चित्तौरा। चिलवरिया निवासी एक युवक को बुधवार शाम सांप ने काट लिया। युवक सांप की पहचान नहीं कर सका। ऐसे में वह सांप को एक डिब्बे में बंद कर जिला चिकित्सालय पहुंच गया। चिलवरिया निवासी श्याम वाल्मीकि (35) बुधवार शाम अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान घर में रखे सामान के बीच एक सांप ने उन्हें काट लिया। इससे श्याम घबरा गए। वह सांप के जहरीले होने की पुष्टि नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने सांप को एक डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंच गए। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। चिकित्सकों ने सांप के जहरीले होने की पुष्टि करते हुए श्याम को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें