फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिना किताब पढ़ रहे नौनिहाल, बीआरसी में धूल फांक रही पुस्तकें

Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया(बहराइच)। रिसिया विकासखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों की किताबें बीआरसी में पड़ी धूल फांक रही हैं। वहीं नौनिहाल बिना किताबों के सहारे पठन-पाठन कर रहे हैं। जिम्मेदार ठेकेदारों पर किताब न भेजने का ठीकरा फोड़ कर कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के तहत परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य शुरु हो गया है। शासन की ओर से किताबें भी भेज दी गई हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते रिसिया ब्लॉक संसाधन केन्द्र में कई विद्यालयों की किताबें डंप पड़ी हैं।
सोमवार को बीआरसी के निरीक्षण में भारी संख्या में किताबें डंप और धूल फांकती मिली। इस संबंध में कार्यालय सहायक संजय गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालयों में ठेकेदार द्वारा किताबें भेजी जाती है। ठेकेदार को सूचना दे दी गई है। दो तीन दिनों में किताबें स्कूल में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें