चित्तौरा। बहराइच-गोंडा मार्ग पर नगरौर के पास स्थित एक फैक्टरी के सामने मंगलवार रात लगभग एक बजे किसी वाहन से युवक को टक्कर लग गई। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए शव का मर्च्युरी में रखवा दिया गया है।