फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंदिर के घंटे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। बभननपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव दुर्गा मंदिर के घंटे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार गोड़हिया नंबर-एक के मजरा बभननपुरवा निवासी चांदनी पाठक (18) बृहस्पतिवार को गांव स्थित दुर्गा मंदिर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव मंदिर परिसर में घंटे से बंधे फंदे से लटकता मिला। गांव के लोगों की सहायता से परिजनों ने किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी गोड़हिया संजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें