फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना हरदी क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह करने से इन्कार कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना हरदी के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक पीड़िता ने शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें