फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इकौना में सांप के काटने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इकौना के किड़िहौना, गणेशपुर निवासी 22 वर्षीय सुमित्रा की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात सुमित्रा अपने कमरे से निकलकर आंगन में गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उनके चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सुमित्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे इलाज के दौरान सुमित्रा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें