जरवलरोड। देवरिया जिले के मुगलपुरा निवासी अब्दुल करीम (20) बुधवार रात हावड़ा से काठगोदाम जा रही 13019 अप ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर वह पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरे थे। उसी दौरान ट्रेन चल दी। करीम ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह असंतुलित होकर पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच गिर गए, जिससे उनका एक पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। रेलवे सुरक्षा बल ने उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।