चित्तौरा। दरगाह के जौहरा बाग निवासी रहमान (27) बृहस्पतिवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब किनारे शौच के लिए गए थे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तालाब किनारे पहुंचने पर परिजनों ने उनका शव उतराता देखा। तालाब से निकाल कर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भाई इस्लाम ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।