फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमीन के विवाद में युवक को जमकर पीटा, मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जमीन के विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। गंभीर हालत में परिजन युवक को इलाज के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। धनतेरस के दिन हुए इस कांड से परिजनों में हडकंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत इटहा निवासी पुरुषोत्तम यादव (36) का उनके पटिदारी के लोगों से जमीनी विवाद था। विवाद को लेकर पूर्व में कई बार इसकी शिकायत कोतवाली पर की गई थी। शनिवार की रात धनतेरस पर पुरुषोत्तम खरीदारी करने के लिए बाजार गया था।
जहां से वापस आते समय पहले से घात लगाकर बैठे पट्टीदारों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। विपक्षियों ने पुरुषोत्तम को जमकर पीटा। विपक्षी मरणासन्न हालत में उसे मौके पर छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पास स्थित निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए उसे लेकर पहुंचे। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा।
मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के भाई कन्हैया लाल यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस मौत के बाद भी लापरवाह बनी हुई है। मौत के बाद तहरीर देने पर कोतवाल ने भगा दिया और बाद में आने को कहा। उन्होंने बताया कि आठ लोगों ने मिलकर उसके भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
नहीं उठा कोतवाली का सीयूजी
पुलिस का पक्ष जानने के लिए नानपारा कोतवाली के सीयूजी पर फोन किया गया। लेकिन कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने फोन नहीं उठाया जिसके कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें