फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की आंख में कैंची से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
कैंची के हमले में घायल युवक। - फोटो : कैंची के हमले में घायल युवक।
विज्ञापन
बहराइच। शंकरपुर चौराहे पर मंगलवार को एक युवक पर कुछ लोगों ने कैंची से हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेलवा लीलापारा निवासी अमन ने मटेरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मौसा का बेटा मोनू मंगलवार को किसी कार्य से शंकरपुर चौराहा गया था। इसी दौरान वहां मौजूद लक्ष्मनपुर शंकरपुर निवासी प्रवेश यादव तथा अजय से बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने मोनू पर कैंची से वार कर दिया। कैंची आंख में लगने वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें