नानपारा। नगर के मोहल्ला बंजारन टांड़ा में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 10 साल के बालक की मौत हो गई। क्षेत्र निवासी दिलशाद की नानी बृहस्पतिवार को बंजारन टांड़ा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न लेने जा रही थीं। उनके पीछे दिलशाद भी चल पड़ा। कुछ दूर पहुंचने पर सड़क पार करते समय उसे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।