फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत सरैया निवासी जाकिर (30) की पुणे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को जीआरपी ने परिजनों को मौत की सूचना दी गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने साथ में काम करने वाले युवक पर मारपीट करने व कमरे में बंद करने का संदेह जताया है। परिजनों ने बताया कि जाकिर चार माह पहले पुणे गया था, जहां उसने एक अन्य के साथ होटल शुरू किया था। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जहां विपक्षी ने जाकिर के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। जाकिर की हालत खराब होते देख उसे ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन में जाकिर की मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक जाकिर के जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर के आधार पर सूचना दी। परिजन शव लेेने पुणे रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें