फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जनप्रतिनिधियों को चूड़ियां भेंट करेंगी महिलाएं

Sat, 13 Apr 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की जिला संयोजिका बेबी श्रीवास्तव ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन, निकाह व गो हत्या पर जिले के जनप्रतिनिधियों के संज्ञान न लेने पर उन्हें चूड़ियां भेंट करने का निर्णय लिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर एक हजार महिलाएं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

जिला संयोजिका ने कहा कि वर्तमान में जिले में सात में से पांच विधायक, दोनों सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य सत्ता पक्ष के हैं। बावजूद इसके पीड़िता से मिलने और उसे न्याय दिलाने की हिम्मत किसी में नहीं है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना हरदी के प्रभारी निरीक्षक एक विपक्षी सफेदपोश से मैच फिक्सिंग कर दबंगों से मिले हुए हैं। ऐसे में तत्काल हरदी थाना इंचार्ज को बर्खास्त किया जाए और उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया जाए। अपराधियों को गिरफ्तार कर उस सफेदपोश को भी बेनकाब किया जाए, जो दबंगों से मिले हैं। पीड़िता को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की व्यवस्था कराई जाए।

हिजामं ने प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
बहराइच। थाना हरदी के एक गांव में दलित नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की वारदात से हिंदू जागरण मंच पुलिसिया कार्यप्रणाली से नाराज है। मंच के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह एडवोकेट ने मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महिला आयोग, बाल आयोग व एससीएसटी आयोग को पत्र भेजकर आरोपितों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी सहित उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म, जबरन निकाह आदि घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। पीड़िता के आरोपियों को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिंदू जागरण मंच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें