फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिलाओं ने सरकारी शौचालय तोड़ा, सिपाहियों पर धमकाने का आरोप

Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में शौचालय तोड़ने का वायरल वीडियो।  - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहराइच। रुपईडीहा के ग्राम पंचायत वनकुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हाथों में लाठी-डंडा लिए कुछ महिलाएं सरकारी शौचालय तोड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शौचालय तोड़े जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम नानपारा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने दो हल्का सिपाहियों पर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वनकुरी निवासी जाकिर, इस्लाम, रज्जन अली, गुड्डू, शराफ्ददीन, तय्यब, जाकिर, जाफरीन, चांद अली, हबीब आदि ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव में वर्षों से तीन सरकारी शौचालय बने थे। जो जर्जर हो गए थे। इन्हें चंदा लगाकर दुरुस्त करवाया जा रहा था। लेकिन गांव की महिलाओं ने लाठी डंडा लेकर शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध पर सभी फौजदारी पर अमादा हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम नानपारा से की गई। इसके बाद रुपईडीहा पुलिस के दो बीट सिपाही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीट सिपाही भी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही दोबारा शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई
सरकारी शौचालय तोड़ा गया है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। -राघवेंद्र द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें