फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटका मिला महिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 18 Feb 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर क्षेत्र के ग्राम लाला तेलीपुरवा निवासी अलीम की पत्नी शाहजहां (35) का शव शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रोज अली ने शाहजहां की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शाहजहां के साथ उसका पति अलीम मारपीट करता था। पिता ने अलीम व उसके परिजनों पर शाहजहां की हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी है। थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें