फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के अलीपुर दरौना गांव निवासी गीता (50) पत्नी रामदेव का शव घर के पीछे स्थित तालाब में बुधवार की देर शाम को उतराता हुआ दिखाई पड़ा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गये और जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। बौंडी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें