बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम सुसरौली निवासी रामा देवी (30) का शव रविवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। श्रावस्ती निवासी मृतका के पति पेशकर ने बताया कि रामा देवी का स्वास्थ्य खराब रहता था। उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व रामा देवी अपने मायके सुसरौली गई थी। उसने बीमारी से परेशान फांसी लगाकर जान दे दी। दरगाह थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।