फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उडधनिया के मजरा अमवा निवासी एक विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चाकू के निशान थे।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के उड़धनिया अमवा निवासी संगीता (24) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। शव लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गई और ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के चाचा मनोरथ ने आरोप लगाया कि ससुराली जनों ने संगीता की हत्या कर दी और फिर उसे फंदे से लटका कर फरार हो गए। मृतका की मां माया देवी, चाची मीना देवी, भाई राजाराम ने आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव हैं।
उन्होंने बताया कि संगीता का विवाह छह वर्ष पूर्व अमवा निवासी खुशी राम के साथ किया गया था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें