बहराइच। जरवल कस्बा निवासी सुनीता देवी (38) बुधवार रात खाना खाने के बाद परिजनोंं के साथ कमरे में सो रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह लगभग चार बजे उन्हें किसी विषैले सांप ने डस लिया। सुनीता ने परिजनों को सर्पदंश के बारे में बताया। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुबह लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई। उनके बेटे प्रांशु ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।