फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। -
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना के देवरामपुर गांव में मंगलवार को खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी लीलावती (47) मंगलवार की सुबह अपने खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पति की मौत पहले ही हो चुकी है। परिवार में उनकी बेटी कुसुम (16) व बेटा विपिन (15) ही बचे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात अवस्थी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें