फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला रविवार शाम बाजार से घर वापस जा रही थी। बहराइच- हुजूरपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोटनपुरवा निवासी मंजू देवी (45) रविवार शाम खरीदारी करने के लिए कंजिया बाजार गई थी। वापस आते समय हुजूरपुर -बहराइच मार्ग पर कंजिया जगदीशपुर के बीच उसे पीछे से तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी।
घायल मंजू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के देवर पांचू ने बताया कि ऑटो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर भगड़वा चौकी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर दी गई है। हुजूरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें