बौंडी। एकडला गांव में रविवार सुबह करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी बड़की रविवार सुबह घर में पूजा-पाठ की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।