फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। कांधीकुइयां रेलवे गुमटी के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। गोबरे बाग निवासी नीलम (50) बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। ट्रैक पार करने के दौरान नीलम ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आरपीएफ ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें