खैरीघाट। ग्राम पंचायत पचदेवरी निवासी वनिता (49) की बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई आबिद के साथ धान की रखवाली करने राजी चौराहा मंगलपुरवा रोड पर सड़क किनारे बैठी थीं, तभी राजी चौराहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महसी चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।