फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छत पर लेटे किशोर पर भेड़िये का हमला, रेफर

Tue, 17 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के पिपरीमोहन में भेड़िया के हमले में घायल बालक। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/खैरीघाट। तहसील क्षेत्र महसी में भेड़ियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को जहां मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाया था तो इसी रात भेड़िये ने छत पर सो रहे बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको सीएचसी महसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वन विभाग की टीम मौके पर कॉम्बिंग कर रही है। वहीं वन विभाग का कहना है कि यह हमला भेड़िया का नहीं है।
विज्ञापन



हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरीमोहन निवासी इमरान (12) रविवार की रात परिजनों के साथ छत पर सो रहा था। अचानक देर रात लगभग ढाई बजे भेड़िये ने दस्तक दी और इमरान पर हमला कर दिया। भेड़िये ने इमरान को गले से दबोचकर घसीटने का प्रयास किया।

इमरान की चीख सुन परिजन जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिए। इसके बाद भेड़िया उसे छोड़ कर भाग गया। हमले में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने आनन-फानन उसे सीएचसी महसी पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल।
विज्ञापन




वन विभाग ने किया इन्कार, कहा नहीं मिले पगचिह्न
हमले के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास जांच की। इस दौरान ड्रोन से भी आसपास सर्च अभियान चलाया गया। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर भेड़िये का पगचिह्न नहीं मिला। जो पगचिह्न मिला है, वह भेड़िया से मेल नहीं खाता है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. तलहा शम्सी ने भी गले पर जानवर के हमले की बात कही है जिससे स्पष्ट है कि उक्त घटना भेड़िया द्वारा नहीं की गई है।



भेड़िया अपनी ऊंचाई से अधिक पर नहीं करता हमला : डीएफओ
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया हो या अन्य जानवर, अपनी ऊंचाई से अधिक पर कोई बैठा हो या लेटा हो तो हमले नहीं करता है। तेंदुआ व बाघ समेत सभी जानवर अपनी ऊंचाई से अधिक की वस्तु पर हमले करने से बचते हैं। जानवरों को लगता है कि सामने जो भी जीव है, वह उनसे भारी भरकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें