बहराइच। चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल का डीएम मोनिका रानी ने निरीक्षण किया। उन्हाेंने सुहेलदेव की अश्वरोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
डीएम ने स्मारक स्थल पर निर्माणाधीन विकास परियोजना मंदिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउंड्रीवाॅल, हार्टिकल्चर एवं लैंड स्केपिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणकार्य में गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश कार्यदायी संस्था को देकर समय से काम पूरा कराने को कहा। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिया कि डारमेट्री और बाउंड्री का अधूरा काम तुरंत पूरा कराए। डीएम ने चित्तौरा झील पर बोटिंग और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की कार्ययोजना बनाने को भी कहा। जिससे पर्यटक आकर्षित हो।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर देवव्रत पवार को सदाबाहर पौधे लगाने को कहा। गंदगी व पूजा की सामग्री के कलेक्शन के लिए डस्टबिन रखवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्मारक के प्रवेश द्वार से परिसर के अंदर तक ऐसी विद्युत व्यवस्था करने को कहा जिससे भवन भव्य व सुंदर दिखे। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।