बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के तत्वावधान में 1 से 7 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। डीएफओ कतर्नियाघाट सूरज ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम की थीम मानव-वन्यजीव की साथ-साथ मौजूदगी, मिशन लाइफ और प्लास्टिक को कहें न रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा।